फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Dead body of child missing from Ghosipura found in pond

Rampur News: घोसीपुरा से गायब हुए बच्चे का शव तालाब में मिला

Mon, 16 Sep 2024 06:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 16 Sep 2024 06:17 AM IST
विज्ञापन
Dead body of child missing from Ghosipura found in pond
मसवासी (रामपुर)। पांच दिन पूर्व घर के बाहर खेलते समय गायब हुए दो वर्षीय मासूम उमैद का शव तालाब में उतराता मिला है। बच्चे का शव देख परिजन में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन


बिजनौर के चांदपुर निवासी अरशद पंद्रह दिन पूर्व अपने पत्नी व दो वर्षीय बेटे उमैद के साथ घोसीपुरा निवासी अपने बहनोई नफीस के घर रिश्तेदारी में आया हुआ था। बीते बुधवार को लगभग ग्यारह बजे उमैद घर के अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। खेलते-खेलते उमैद घर से बाहर निकल गया। जिसके बाद से वह गायब हो गया। बच्चे के गायब होने से परिजनों में हड़कंप मच गया था। परिजनों ने पूरे गांव में बच्चे की खोज शुरू कर दी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी थी। बच्चे के गायब होने की खबर से पुलिस महकमे में खलबली मच गई। चौकी थाने सहित सीओ अतुल कुमार पांडेय ने भी गांव पहुंचकर परिजनों से गुमशुदा बच्चे के बारे में जानकारी ली थी। बच्चे की बरामदगी के लिए पुलिस ने सारे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल दिया। हल्द्वानी से दो संदिग्धों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया गया था, लेकिन पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लग सका। रविवार दोपहर एक युवक को गांव के बीच तालाब में एक बच्चे का शव उतराता दिखाई दिया तो उसने ग्रामीणों को जानकारी दी। तालाब के किनारे ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। बच्चे के परिजन भी वहां आ गए और शव देखकर बिलख पड़े। मामले की सूचना पर चौकी प्रभारी मनोज कुमार मिश्रा, कोतवाल सहित त्यागी पुलिस बल के साथ गांव पहुंच गए। सूचना पर सीओ अतुल पांडेय भी गांव पहुंच गए और परिजनों सहित गांव के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन



हत्या की जताई जा रही आशंका
मसवासी। पांच दिन पूर्व लापता बच्चे का शव घर से काफी दूर एक तालाब में मिलने से सनसनी फ़ैल गई। जिस तालाब में बच्चे का शव मिला है, वह घर से काफी दूर है। दो वर्ष के बच्चे का अकेले तालाब पर पहुंचना नामुमकिन है। गांव के लोगों का मानना है कि बच्चे को मारकर तालाब में फेंका गया है। पानी में शव फूल गया था था। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सीओ अतुल पांडेय का कहना है की पोस्टमार्टम के बाद स्थिति साफ हो जाएगी, जिसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed