{"_id":"622a59378a12bf0e20045b0c","slug":"dead-body-found-on-railway-track-could-not-be-identified-swar-news-mbd421217157","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफ से लूट के आरोप में तीन के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफ से लूट के आरोप में तीन के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मसवासी-सुल्तानपुर पट्टी मार्ग पर बुधवार की देर शाम सराफ का जेवर, नगदी का थैला लूट लिया। इस मामले में पुलिस ने तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मसवासी पुलिस चौकी अंतर्गत किशनपुर-मौलागढ़ गांव निवासी अनुज वर्मा पुत्र राजपाल वर्मा मसवासी के मुख्य बाजार में अनुज ज्वैलर्स के नाम से सराफा की दुकान चलता है। वह बुधवार की देर शाम अपनी दुकान बंद कर बाइक द्वारा घर जा रहा था। वह जैसे ही रहमतगंज मार्ग पर शहतूत की बगिया के निकट पहुंचा, वहां बाइक सवार तीन बदमाशों ने उससे बैग लूट लिया और फरार हो गए। सराफ के अनुसार उनके बैग में तीन ग्राम सोने का छल्ला, एक जोड़ी पुरानी पाजेब, तीन हजार रुपये, दो एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड और दुकान की चाबियां थीं।
पीड़ित ने तत्काल ही घटना की सूचना पुलिस को दी। इस पर कोतवाल हरेंद्र सिंह, चौकी प्रभारी कोमल सिंह मय पुलिस बल मौके पर पहुंच गए और क्षेत्र की कांबिंग की गई लेकिन बदमाश दूर निकल चुके थे। जानकारी मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक संसार सिंह और स्वार सीओ श्रीकांत प्रजापति भी आए और घटना की बाबत पीड़ित से जानकारी ली। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की छानबीन शुरू कर दी है। कोतवाल हरेंद्र सिंह ने बताया कि टीम गठित की गई है जो शीघ्र ही बदमाशों का पता लगाकर वारदात का खुलासा करेगी।