फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   dead body at the boarder of Uttarakhand

उत्तराखंड की सीमा से सटे खेत में मिला सड़ा गला शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
dead body at the boarder of Uttarakhand
मसवासी (रामपुर)। जंगल में सड़ा गला अज्ञात पुरुष का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। जहां पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिया। घटना उत्तराखंड की सीमा के चलते उत्तराखंड के काशीपुर के थाना आईटीआई पुलिस को सूचना दी गई है।
विज्ञापन

मसवासी चौकी के गांव रहमत गंज निवासी किसान ब्रजकिशोर का गांव कुंदनपुर के जंगल में उत्तराखंड की सीमा से सटा खेत है। शनिवार को किसान अपने खेत पर जा रहे थे। कि दुर्गंध आने पर पास जाकर देखा, तो खेत में सड़ा गला शव पड़ा था। जिसे देखकर सनसनी फैल गई और सूचना चौकी पुलिस दी। सूचना पर स्वार कोतवाल हरेंद्र सिंह और चौकी इंचार्ज कोमल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। लोगों से शव की शिनाख्त कराई, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने खेत स्वामी को बुलाकर पूछताछ की। किसान ने बताया कि उसका खेत उत्तराखंड की सीमा में है। तब पुलिस ने उत्तराखंड के थाना आईटीआई पुलिस को सूचना दी। उत्तराखंड पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए काशीपुर ले गई। पुलिस का कहना है कि शव दो से दिन पुराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed