{"_id":"608058458ebc3ea1772d7126","slug":"dau-kurugu-win-sarahan-cricket-turnament-to-beat-talara-rampur-news-sml368149742","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढेऊ-कुरगू ने मेजबान तलारा को हराकर जीता खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढेऊ-कुरगू ने मेजबान तलारा को हराकर जीता खिताब
विज्ञापन
सराहन के नलाटी स्टेडियम में ढेऊ कुरगू की टीम बनी क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता।
- फोटो : RAMPUR-HP
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। सराहन के नलाटी स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता पर वन्स अगेन ढेऊ-कुरगू ने कब्जा जमाया। ऊषा क्रिकेट क्लब तलारा की आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में 55 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में प्रो. अनिल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्यातिथि ने संबोधन में युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की।
क्लब के अध्यक्ष लवली ने बताया कि प्रतियोगिता का खिताबी मुकाला मेजबान ऊषा क्रिकेट क्लब तलारा और वन्स अगेन ढेऊ-कुरगू की बीच हुआ। इसमें तलारा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 63 रनों का लक्ष्य रखा। इसमें बबलू और लवली ने 25-25 रनों का योगदान दिया। ढेऊ-कुरगू की ओर से रजनीश ने शानदार गेंदबाजी की। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी ढेऊ-कुरगू की टीम ने 8 विकेट से मैच जीतकर खिताब अपने नाम किया।
टीम की ओर से दुर्गा प्रसाद ने नाबाद 20 रनों की पारी खेली। बॉबी मेहता ने 18 और मंजीत ने 10 रनों का योगदान दिया। प्रतियोगिता में आशीष कायथ, मनजीत नेगी, रजनीश, लोकेंद्र ठाकुर, योगु, काकू और सोनू ने शानदार प्रदर्शन किया। मुख्यातिथि ने विजेता टीम को 55 हजार रुपये की नकद राशि और ट्रॉफी से सम्मानित किया। उपविजेता टीम को 25 हजार रुपये और ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया।