फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Damaged Kosi bridge repaired, movement of two-wheelers continues

Rampur News: क्षतिग्रस्त कोसी पुल की हुई मरम्मत, दोपहिया वाहनों का आवागमन जारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2024 05:20 AM IST
विज्ञापन
Damaged Kosi bridge repaired, movement of two-wheelers continues
रामपुर। पांच दिन बाद क्षेत्र में कोसी नदी पर बने पुल की मरम्मत का काम बुधवार को पूरा हो गया। विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में काम में लगे मजदूरों ने पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से पर शटरिंग के बाद लिंटर डाल दिया। इस दौरान पुल पर दो पहिया वाहनों का जाम लग गया। अधिकारियों के अनुसार चार सप्ताह बाद टेस्टिंग के बाद पुल को वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। तब तक चार पहिया वाहनों की पुल से आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। स्कूली बसें न निकलने से बाजपुर पढ़ने जाने वाले छात्रों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

दढ़ियाल से होकर गुजरने वाले दिल्ली-नैनीताल मुख्य मार्ग पर कोसी नदी बना पुल बीते बृहस्पतिवार को क्षतिग्रस्त हो गया था। सेतु निगम और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के निरीक्षण के बाद शनिवार से कोसी पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत का काम शुरू किया गया। मशीनों से कंक्रीट को अलग करने और शटरिंग के बाद बुधवार को मरम्मत कार्य में लगे लोगों ने सेतु निगम और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से पर लिंटर डाला। इस दौरान पुल से लगातार गुजर रहे दो पहिया वाहनों का जाम लग गया। जिसे स्थानीय पुलिस और लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद नियंत्रित किया। अधिकारियों ने बताया कि दो पहिया व पैदल राहगीरों के लिए पुल पर आवाजाही जारी रहेगी। जबकि सभी तरह के चार पहिया वाहन पूर्ण रूप से बंद रहेंगे। मौके पर सेतु निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर शशिकांत, शिवांगी सहित लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता केवी सिंह, अवर अभियंता मोहम्मद आजम, मनोज कुमार आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed