{"_id":"591b487d4f1c1b8e29f22741","slug":"dacati-in-traders-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी के घर डाका, दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारोबारी के घर डाका, दहशत
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Wed, 17 May 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
दानिश आलम के घर हुई बदमाशों द्वारा की गयी लूट पाट की घटना के बाद मौके पर जानकारी देती घर की महिलाए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नकाबपोश बदमाशों ने शहर के गंज इलाके में धावा बोलकर एक कारोबारी के घर में लूटपाट की विरोध करने पर परिजनों को पीटकर घायल कर दिया। दस बदमाश बताए जा रहे हैं जिसमें छह बाहर खड़े रहे और चार नकाबपोश अंदर घर में घुसकर एक लाख रुपये की नगदी और सात तोले सोने के आभूषण निकालकर ले गए।
शहर के गंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला तालाब निहालुउउदीन के रहने वाली फरजाना अपने दो बेटे दानिश व शावेज के साथ रहती हैं। उसके दोनों बेटे बुरका बनाने और बेचने का कारोबार करते हैं। रोजाना की तरह सोमवार की रात को अपने परिवार के साथ वह घर में सो रही थीं कि आधी रात गए चार नकाबपोश बदमाश उसके घर में आ घुसे।
विज्ञापन
बदमाशों ने पूरे परिवार को गन प्वाइंट पर ले लिया। बदमाशों ने फरजाना व उसके बेटों को चाकू व तमंचे के बल पर उठाकर एक जगह बैैठा लिया। उसके बाद बदमाशों ने फरजाना के कानों के कुंडल उतरवा लिए। बाद में बदमाशों ने पूरे घर को खंगालते हुए वहां से एक लाख नकदी व सात तोले जेवर सहित करीब चार लाख का माल समेट कर ले गए। इस बीच दानिश के विरोध करने पर बदमाशों ने उसको पीटकर वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
बदमाशों के जाने के बाद परिवार के लोगों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। बाद में पुलिस भी आ गई। पुलिस मौके का निरीक्षण करके वहां से चली गई। इस मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।