फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   crpf day celebrated

सीआरपीएफ दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
crpf day celebrated
रामपुर। सीआरपीएफ ग्रुप केन्द्र में 53 वां स्थापना दिवस मनाया गया। जिसमें शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। रविवार को मनाए गए स्थापना दिवस में डीआईजी ग्रुप केन्द्र सुशील कुमार मिश्रा ने क्वाटर गार्द में जवानों की परेड और सलामी ली। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि रामपुर ग्रुप केन्द्र सबसे पुराना है। उस समय यह पूर्वी सेक्टर कलकत्ता के आधीन था। अब यह देहरादून सेक्टर के अधीन है। आज स्थापना दिवस पर हम शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हैं। स्थापना दिवस पर कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए प्ले ग्राउंड में कर्मिकों के बच्चों और निकट सिविल बच्चों के साथ वाद विवाद चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। इस दौरान 239 बटालियन के जवानों ने वॉलीबॉल और बैडमिंटन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर कमांडेंट डीके सिंह, डीआईजी मेडिकल डॉ. विवेक कुमार, डॉ. अशरफ खान, उप कमांडेंट चांद राम, महेश राम, अभिमन्यु यादव, एच मनु तिवारी, देवराज सिंह, भवन चंद्र उप्रेती, एनपी जोशी व अधिकारीगण व जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed