फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   crowd in bank and atm in rampur

घंटों इंतजार.... फिर भी रार

Wed, 16 Nov 2016 12:47 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला रामपुर
ब्यूराे/अमर उजाला रामपुर Updated Wed, 16 Nov 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
crowd in bank and atm in rampur
घंटों इंतजार फिर भी रार - फोटो : अमर उजाला
 कहीं हंगामा तो कहीं मारपीट की नौबत। दिनभर का इंतजार फिर भी कइयों के हाथ लगी निराशा। यह नजारा था छुट्टी के बाद मंगलवार को खुले बैंकों और मुख्य डाकघरों का। धक्कामुक्की के बीच किसी के हाथ निराशा हाथ लगी तो कुछ ने पुराने नोट बैंक में जमा कर राहत महसूस की। दोपहर 12 बजे तक बैंकों और डाकघरों के बाहर भीड़ देखी गई। शाम छह बजे तक लाइन कम होने का नाम नहीं ले रही थी। भीड़ के आगे बैंक कर्मियों के भी पसीने छूटते रहे। 
विज्ञापन


सुबह आठ बजे के बाद भीड़ का जुटना शुरू हुआ और फिर यहां लंबी कतार लग  गई। करीब 12 बजे लंबी कतार में लगे लोग आपस में ही भिड़ गए और जमकर हंगामा  हुआ। यहां पर पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। दिन भर लोग परेशान दिखे। सुबह  से लेकर देर शाम तक बैंक में नोट बदलने के साथ ही खाते में धनराशि जमा करने  का काम शुरू किया गया। दिन भर यहां हंगामा होता रहा। लंबी कतार लगने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। यहां पर कई दफा मारपीट की नौबत आई।
विज्ञापन


सुपर मार्केट और रोडवेज के निकट स्थित ब्रांच पर भी काफी देर तक हंगामा हुआ। यहां महिलाओं की कतार लंबी लगी हुई थी। जमकर धक्कामुक्की। इस बैंक में लंबी कतार लगने से लोग परेशान दिखे। देर शाम तक लोग धक्के खाते  रहे।यहां पर सुबह से ही अफरातफरी का माहौल रहा। लोग नोटों को खातों  में जमा करने का काम करते रहे। लंबी कतार होने की वजह से आम ग्राहक परेशान दिखे। लोग इधर उधर भटकते रहे, लेकिन किसी ने कोई सुध नहीं लगी। कर्मचारी  अपनी मनमानी करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह से ही बैंक के आगे कतार लगी हुई थी। दोपहर करीब 12 बजे तक यह लाइन सड़क तक पहुंच चुकी थी। लेकिन यहां पर कैश खत्म करने की घोषणा कर दी, जिसके बाद सैकड़ों लोगों को मायूसी हुई। लोग इस दौरान वापस लौट गए। यहां के खातेदारों को अपने खाते में रुपये जमा करने की सलाह बैंक अफसर व  कर्मचारी देते रहे। इसको लेकर यहां पर भी कई बार हंगामा हुआ। 


सिंडीकेंट बैक में दोपहर के वक्त ही कैश खत्म हो गया, जिससे लोग परेशान रहे। लोग सुबह से ही कतार मे लगे थे, लेकिन बैंक में कैश खत्म होने से लोगों को परेशानी हुई। प्रबंधक का कहना है कि कैश आने पर मिलेगा।  आरबीआई के निर्देश के अनुसार ही धनराशि का वितरण किया जाएगा।
घंटों इंतजार फिर भी रार
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed