फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Crowd gathered in trains and buses before Diwali

दिवाली से पहले ट्रेनों और बसों में उमड़ी भीड़

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Crowd gathered in trains and buses before Diwali
रामपुर में रोडवेज बस स्टेशन के बाहर बस के इंतजार में खड़े यात्री। संवाद - फोटो : RAMPUR
रामपुर। दिवाली और भैयादूज से पहले ट्रेनों और रोडवेज की बसों में भीड़ बढ़ने लगी है। भीड़ बढ़ने के चलते ट्रेनों में सीटों की मारामारी है। तकरीबन सभी ट्रेनों में वेटिंग बढ़ गई है, जिसके बाद यात्रियों ने रोडवेज की बसों का रुख करना शुरू कर दिया है। लिहाजा, परिवहन विभाग ने दिल्ली, देहरादून, लखनऊ समेत सभी प्रमुख रूटों पर बसों की संख्या बढ़ा दी है।
विज्ञापन

त्योहारों पर नौकरी, कारोबार और शिक्षा के लिए अपने घरों से दूर रहने वालों का अपनों के बीच पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाता है। इसके लिए अधिकांश लोग सार्वजनिक वाहनों का ही प्रयोग करते हैं। इस बार दिवाली, भैयादूज और छठ पर्व से पहले लोगों के आने जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी वजह से ट्रेनों और बसों में भीड़ उमड़ रही है। हालांकि, ट्रेनों में पहले से बुकिंग होने और देरी से संचालन की वजह से अधिकांश लोग बसों का ही प्रयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

रोडवेज बस स्टैंड से लेकर सिविल लाइंस थाने के सामने और आंबेडकर पार्क पर बड़ी तादात में जाने वाले जमा थे। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कपिल वार्ष्णेय ने बताया कि त्योहारों पर सवारियां अधिक निकल रही हैं। इसको लेकर तैयारी पूरी हैं। किसी भी यात्री को परेशानी न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। रूटों पर बसें समय से और नियमानुसार चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed