फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   yes, i have checked all weapon

हां, मैंने जांचे थे आतंकियों से बरामद खतरनाक हथियार

Wed, 20 Jan 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे/रामपुर
अमर उजाला ब्यूूराे/रामपुर Updated Wed, 20 Jan 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
yes, i have checked all weapon
सीआरपीएफ आतंकी हमले के मामले में बैलेस्टिक एक्सपर्ट ने कोर्ट में पेश
विज्ञापन
होकर गवाही दी। उनसे जिरह भी पूरी हो गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि आतंकियों से जो हथियार बरामद किए गए थे, वह काफी खतरनाक थे। जांच में इसकी पुष्टि हुई थी। 31 दिसंबर 2007 की रात में सीआरपीएफ कैंप पर हुए आतंकी हमले में सात जवान शहीद हो गए थे।


साथ ही एक रिक्शा चालक की भी मौत हो गई थी। घटना के चालीस दिन बाद पुलिस व एटीएस की टीम ने पाकिस्तान के दो आतंकियों समेत आठ आतंकियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस मामले की इन दिनों कोर्ट में सुनवाई चल रही है। बुधवार को भी मामले में सुनवाई हुई।


इसके लिए पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच सभी आतंकियों को कोर्ट में पेश किया। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से बैलेस्टिक एक्सपर्ट संजय खरे ने पेश होकर गवाही दी। उनके साथ बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं ने जिरह भी की, जिसका उन्होंने बखूबी जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आतंकियों से जो हथियार बरामद किए थे।


उनकी जांच लैब में हुई थी। यह हथियार खतरनाक थे। इन्हीं हथियारों का इस्तेमाल हमले के दौरान भी किया गया। जिरह पूरी हो जाने के साथ ही मामले की अगली सुनवाई 29 जनवरी को होगी। सुनवाई के दौरान कचहरी परिसर में सुरक्षा के कड़े जबर्दस्त इंतजाम किए गए थे। इस दौरान कोर्ट परिसर में प्रवेश करने वालों की तलाशी भी ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed