{"_id":"571923654f1c1b4b048b48ac","slug":"woman-beaten-by-young-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायत करने पर महिला को घर में घुसकर पीटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिकायत करने पर महिला को घर में घुसकर पीटा
ब्यूराे/अमर उजाला, रामपुर
Updated Fri, 22 Apr 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीडीओ से छेड़खानी की शिकायत करना एक महिला को भारी पड़ गया। आरोपियों ने महिला के घर में घुस कर उसे मारपीट कर घायल किया। पुसिल ने मामले में छेड़खानी समेत कई धाराओं में आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बुधवार को सीडीओ से गांव के एक सेवानिवृत्त शिक्षक समेत तीन के खिलाफ घर में घुसकर छेड़खानी का आरोप लगाया था। आरोप था कि 19 अप्रैल को तीनों ने घर में घुसकर छेड़खानी की थी।
सीडीओ ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए थे। इस पर पुलिस ने आरोपी को कोतवाली बुला लिया और समझाकर मामला शांत कराया। आरोप है कि इससे गुस्साए आरोपियों अपने घर की महिलाओं के साथ घर में घुस गए और मारपीट की। पुलिस ने चार महिलाओं समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी जयराज सिंह का कहना है कि तहसील से डाक अभी प्राप्त नहीं हुई है।
डाक मिलने पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं दूसरी ओर एसपी के आदेश पर पुलिस ने दूसरे पक्ष की भी रिपोर्ट दर्ज की है। दो महिलाओं का नगर की सीएचसी पर मेडिकल कराने को भेजा, लेकिन यहां पर सीएचसी से वापस भेज दिया।