{"_id":"57128f4c4f1c1b23704a6b20","slug":"two-goots-fight-in-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुएं पाटने को लेकर भिड़े दो समुदाय ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुएं पाटने को लेकर भिड़े दो समुदाय
ब्यूराे/अमर उजाला, रामपुर
Updated Sun, 17 Apr 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
रामपुर में मोहल्ला चौकी हजियानी में कुएं के पास बाउंड्री बनाने के विरोध में नारेबाजी करते लोग। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौकी हजियानी स्थित कुएं का विवाद एक बार फिर गर्मा गया है। कुएं को पाटकर वहां चहारदीवारी करने की कोशिश शुरू होने के बाद एक समुदाय ने विरोध शुरू किया तो दूसरे समुदाय के लोग भी सामने आ गए। इसके बाद यहां हंगामा शुरू हो गया। इस दौरान एक समुदाय के व्यक्ति ने खुद पर केरोसिन छिड़ककर आग लगाने की कोशिश। मौके पर पहुंची पुलिस और अन्य लोगों ने किसी तरह युवक को बचाया। इस दौरान कई घंटे तक यहां बवाल होता रहा।
सूचना पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने यहां पर निर्माण कार्य रुकवा दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों को वार्ता के लिए बुलवा लिया गया। बवाल शुरू होते ही दुकानों के शटर धड़ाधड़ बंद होने लगे। दुकानदार किसी अनहोनी की आशंका में थे और खुद ही दुकान बंद कर रहे थे। हालांकि दोपहर में मार्केट खुल गया था। फिलहाल मोहल्ले में तनाव बरकरार है। इसको देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।