फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   two goots colaps in rampur

एक समुदाय कुएं को वक्फ की संपत्ति बता रहा तो दूसरा आस्था का विषय

Sun, 17 Apr 2016 12:50 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, रामपुर
ब्यूराे/अमर उजाला, रामपुर Updated Sun, 17 Apr 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सराय गेट स्थित चौकी हजियानी के पास स्थित कुएं का विवाद शनिवार फिर भड़क उठा। यहां स्थित मस्जिद के सामने कुएं के आसपास की जमीन पर अल्पसंख्यक विभाग के माध्यम से इसको वक्फ की जमीन बताते हुए चहारदीवारी कराने की कवायद शुरू की गई। इस पर मोहल्ले के दूसरे समुदाय के लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। लोगों का कहना था कि कुआं उनकी आस्था का प्रतीक है। यहां सालों से पूजा की जाती रही है।
विज्ञापन


इसको बंद नहीं किया जा सकता, जबकि चहारदीवारी कराने वालों का कहना था कि यह वक्फ की जमीन है। यहां पर चहारदीवारी कराकर इसे सुरक्षित कराया जाएगा। इसे लेकर दोनों समुदायों के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना मिलते ही शहर कोतवाल फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। इस दौरान लोगों ने कोतवाली प्रभारी को घेर लिया और नारेबाजी करने लगे। बाद में सीओ सिटी आले हसन और एसडीएम सदर अरविंद कुमार मिश्रा भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे अपनी मांगों पर अड़े रहे। इस बीच मोहल्ले के कलुवा नाम के एक व्यक्ति ने पुलिस व प्रशासनिक अफसरों पर उपेक्षा का आरोप लगाते खुद पर मिट्टी का तेल उड़ेल लिया। इस पर पुलिस ने तुरंत ही कलुवा से केरोसिन की बोतल छीन कर आत्मदाह की कोशिश से बचा लिया। हंगामे की सूचना मिलते ही डीएम राकेश कुमार सिंह, एसपी साधना गोस्वामी, एडीएम एमपी सिंह, एएसपी तारिक मोहम्मद कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए,जहां अफसरों ने दोनों पक्षों को किसी तरह समझाबुझाकर शांत किया। डीएम ने यहां अल्पसंख्यक विभाग को फिलहाल निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है। इसके बाद भी मुहल्ले में जबर्दस्त तनाव बना हुआ है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed