{"_id":"db78000f9c0c7d05af3515ad265adf73","slug":"sucide-in-swar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूदखोरों के तगादे से तंग युवक ने खाया जहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सूदखोरों के तगादे से तंग युवक ने खाया जहर
ब्यूरो/अमर उजाला स्वार
Updated Tue, 12 Jan 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहल्ला चक स्वार में सूदखोरों के तगादे से परेशान युवक ने मंगलवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे तुरंत सीएचसी लाए, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
नगर के मोहल्ला चक स्वार निवासी मूलचंद के बेटे महेंद्र सैनी ने तीन युवकों से कारोबार करने के लिए 25 हजार रुपये सूद पर लिया था। दुर्भाग्य से कारोबार फेल हो गया। इसके चलते युवक सूदखोरों के ब्याज के बोझ से दब गया। इसके बाद सूदखोर अपने रुपये वापस लेने के लिए उसपर दबाव बनाने लगे और घर पर आकर तगादा करने लगे।
इससे परेशान युवक चार दिन पहले बिना बताए घर से कहीं चला गया था। सोमवार को युवक घर वापस आ गया था, जिसकी भनक सूदखोरों को लग गई। मंगलवार की सुबह ही वह युवक के घर पहुंच गये। रुपये वापस देने का दबाव बनाने लगे। साथ ही गाली गलौज कर चले गये। इसके बाद युवक ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन
इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे तुरंत सीएचसी ले गए, जहां से उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। बाद में परिजन उसे मुरादाबाद के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया है। नगर में ब्याज पर रुपये बांटने का धंधा खूब फलफूल रहा है।
बिना लाइसेंस के लोग ब्याज पर रुपये देकर गरीबों से अवैध धन की वसूली कर रहे हैं। यह मकड़जाल नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में फैला हुआ है। वहीं, पुलिस भी मामले में निष्क्रिय बनी हुई है। किसी दिन बड़ी घटना हो सकती है। इसकी मकड़जाल में महेंद्र की तरह कई युवा फंसे हुए हैं।