फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   student dead in rampur

संदिग्ध हालात में सातवीं की छात्रा की मौत

Thu, 26 Nov 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Thu, 26 Nov 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की विष्णु विहार कालोनी में सातवीं कक्षा की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसकी लाश घर के कमरे में पाई गई। छात्रा को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। आनन फानन में शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। मोहल्ले में छात्रा की ओर से आत्महत्या करने की चर्चा है।
विज्ञापन



वहीं, परिवार के लोग बेटी की मौत ब्रेन हेमरेज से होने की बात कह रहे हैं। मामला सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की विष्णु विहार कालोनी का है। यहां पर विकास भवन के कर्मचारी की करीब 12 साल की बेटी शहर के बरेली रोड स्थित अंग्रेजी मीडियम स्कूल में कक्षा सात की छात्रा थी।
विज्ञापन



बताया जाता है कि उसका कल परिवार के लोगों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद वह कमरे में चली गई थी। बताया जाता है कि कुछ ही देर बाद वो घर के कमरे में मृत अवस्था में पाई गई। छात्रा को परिजन आनन-फानन में जिला अस्पताल ले गए, लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया और गुरुवार सुबह शव का आनन-फानन में अंतिम संस्कार कर दिया। परिजन बेटी की मौत को ब्रेन हेमरेज से होना बता रहे हैं। वहीं, छात्रा की मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं।



चर्चा है कि छात्रा ने आत्महत्या कर ली है। इसके पीछे वजह बताई जाती है कि छात्रा का किसी बात को लेकर परिजनों से विवाद हो गया था, जिसके बाद उसने घातक कदम उठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed