फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   student beat teacher in sant pouls school

सेंट पाल्स में शिक्षिका और छात्रा में मारपीट, सस्पेंड

Thu, 18 Feb 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर Updated Thu, 18 Feb 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
सेंट पाल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षिका और छात्रा के बीच मारपीट हो गई। शिक्षिका ने सातवीं की छात्रा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, स्कूल प्रशासन ने शिक्षिका और छात्रा को दोनों को सस्पेंड कर दिया है। स्कूल प्रशासन ने का कहना है कि जब तक इस मसले का हल नहीं हो जाता आदेश लागू रहेगा।
विज्ञापन



सेंट पाल्स सीनियर सेंकेडरी स्कूल में बुधवार को सातवीं कक्षा में शिक्षिका रुखसार जफर उर्दू पढ़ा करा रही थीं। बकौल प्रधानाचार्य मनोज पाठक सातवीं की एक छात्रा ने शिक्षिका को चिढ़ा दिया। इस पर शिक्षिका ने छात्रा को डांटा और पीट दिया। छात्रा ने भी शिक्षिका पर हमला बोल दिया। दोनों के बीच मारपीट हो गई।
विज्ञापन



मामले में शिक्षिका की ओर से सातवीं की छात्रा के खिलाफ गाली गलौज करने और मारपीट करने की रिपोर्ट सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराई है। वहीं, स्कूल प्रशासन ने भी सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। रिपोर्ट दर्ज कराने वाली शिक्षिका रुखसार जफर और छात्रा को सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रधानाचार्य ने बताया कि जब तक इस मसले का हल नहीं हो जाता तब तक कार्रवाई लागू रहेगी। अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed