फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   spoils bullion dealer in rampur

सर्राफ से लूटी ढाई किलो चांदी

Thu, 10 Nov 2016 01:57 AM IST
रामपुर/अमर उजाला ब्यूराे
रामपुर/अमर उजाला ब्यूराे Updated Thu, 10 Nov 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
spoils bullion dealer in rampur
लूट के शिकार व्यापारी - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
क्षेत्र के सर्राफा कारोबारी बदमाशों के निशाने पर हैं। एक बाद एक सर्राफ के साथ लूट की वारदातें हो रही हैं। बुधवार को भी बाइकर्स गैंग ने बाइक सवार सर्राफ से सरेआम तमंचे के बल पर ढाई किलो चांदी लूट ली। विरोध पर तमंचों की बट से पीट दिया। जिससे सर्राफ घायल हो गया। शोरशराबा होने पर आसपास के लोग दौड़ पड़े जिस पर बाइक सवार बदमाश भाग निकले। 

 नगर निवासी रामकिशन रस्तोगी की कोतवाली क्षेत्र के रठौंडा चौराहे पर सर्राफा की दुकान है। बुधवार की शाम करीब पांच बजे वह अपनी बाइक से मिलक-बिलासपुर रोड से लौट रहे थे। दो बाइकों पर सवार पांच बदमाशों ने तिराह और खाता नगरिया पुल के बीच आश्रम के पास बाइक सवार सर्राफ को ओवरटेक करके धक्का मारकर गिरा दिया। सर्राफ के गिरते ही बदमाशों ने चारों ओर से घेर लिया और तमंचे निकाल लिए।
विज्ञापन


विरोध पर तमंचों की बट से हमला बोल दिया और ढाई किलो चांदी का बैग लूट लिया। चीख-पुकार पर आसपास के किसान दौड़े। इस पर बदमाश तमंचे लहराते हुए वहां से भाग निकले। लूटी गई चांदी की कीमत करीब सवा लाख रुपये बताई गई है। लूट का शिकार सर्राफ कोतवाली पहुंचा और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घायल का नगर की सीएचसी पर इलाज कराया गया है। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed