{"_id":"795c9fc5114bf7e70c91f21ded82e8c6","slug":"sand-picking-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेधड़क चीर रहे कोसी का सीना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेधड़क चीर रहे कोसी का सीना
अमर उजाला ब्यूूराे/रामपुर
Updated Fri, 22 Jan 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मसवासी के कोसी नदी में खनन माफिया खुलेआम दिन-रात जेसीबी और पोपलेन से
विज्ञापन
अवैध खनन कर रहे हैं। हालांकि जिलाधिकारी ने जिले में अवैध खनन रोकने के
लिए कड़े आदेश दिए हैं। एसडीएम को रात के समय छापेमारी के निर्देश दिए गए
हैं। ये अलग बात है कि तहसील प्रशासन और खनन माफिया को इस आदेश की रत्ती भर
भी परवाह नहीं है।
खनन माफिया बेधड़क कोसी का सीना चीर रहे हैं और तहसील प्रशासन को इसकी परवाह नहीं है। स्वार क्षेत्र के गांव घोसीपुरा, पट्टी कला, करीमपुर, जमना-जमनी, बेलबाड़ा आदि कोसी घाटों पर कोसी नदी में दिन-रात खनन माफिया की ओर से जेसीबी और पोपलेन से अवैध खनन किया जा रहा है।
प्रतिदिन ट्रक, डंपर, ट्रैक्टर-ट्रालियां इस काम को अंजाम दे रही हैं। दर्जनों वाहन कोसी नदी से रेत निकालकर रातोंरात आसपास के स्टोन क्रेशरों पर ले जा रहे हैं। किसानों का आरोप है कि कोसी घाट से रेत भरकर ले जा रहे वाहन उनकी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
पुलिस प्रशासन से शिकायत के बाद भी अवैध खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। जिलाधिकारी के सख्त आदेश के बाद भी तहसील अधिकारी अवैध खनन रोकने में कोई रुची नहीं ले रहे हैं। कोसी नदी के पांच किलोमीटर दायरे में जेसीबी और पोपलेन दिन-रात गरजने लगी हैं।