फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   road accident in bilashpur, one died

सड़क पार कर रहे युवक को डंपर ने कुचला, मौत

Thu, 08 Oct 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बिलासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला बिलासपुर Updated Thu, 08 Oct 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
road accident in bilashpur, one died
क्षेत्र में गुरुवार को सड़क पार कर रहे एक युवक को डंपर ने कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। उधर, पुलिस ने डंपर को सीज कर दिया है। ग्राम बैरमनगर निवासी रसीद अहमद का पुत्र हबीब अहमद (25) गुरुवार की अपराह्न ट्रैक्टर ट्राली में ईंटें लेकर थूनापुर के भट्ठे से घर जा रहा था।
विज्ञापन



ट्रैक्टर गांव निवासी अनवार चला रहा था। नैनीताल हाईवे पर थूनापुर बस अड्डे के पास हबीब ट्रैक्टर से उतरने के बाद पानी लेने के लिए सड़क पार कर रहा था। बताया गया कि इसी बीच दिल्ली की ओर से आ रहे एक डंपर ने उसे कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। इस दौरान चालक डंपर छोड़कर भागने लगा। लोगों ने चालक को दौड़ा कर पकड़ लिया।
विज्ञापन



सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में चालक ने स्वयं को राजस्थान प्रदेश के जिला भरतपुर के थाना कामा के गांव अगरावली निवासी रोजदार खां बताया। पुलिस ने मृतक के भाई कदीर की ओर से नामजद रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। थाना प्रभारी मुकुंद मिश्रा ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed