फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   one dead in road accident

खड्ड में पलटा टैंकर, चालक की मौत

Fri, 04 Dec 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला टांडा
ब्यूरो/अमर उजाला टांडा Updated Fri, 04 Dec 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
one dead in road accident
बहल्ला नदी के पुराने क्षतिग्रस्त पुल पर शुक्रवार तड़के एक चालक टैंकर लेकर चला गया। इससे टैंकर खड्ड में जा गिरा और चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही परिजनों को सूचना भी दे दी है।
विज्ञापन



पूरनपुर नगला गांव थाना नूरपुर बिजनौर निवासी चालक इकबाल शुक्रवार तड़के चार बजे टैंकर लेकर बाजपुर (उत्तराखंड) की ओर से आकर मुरादाबाद जा रहा था। टांडा से निकलते ही इकबाल बहल्ला नदी के नए पुल पर जाने के बजाय पुराने जर्जर पुल पर निकल गया। पुल पर अचानक गड्ढे देखकर चालक ने टैंकर को रोकना शुरू कर दिया।
विज्ञापन



इसी बीच टैंकर का पहिया नाले के गड्ढे में चला गया। इससे टैंकर असंतुलित होकर खड्ड में जाने लगा। चालक ने जान बचाने के लिए खिड़की से निकलने की कोशिश की, लेकिन वह इसके नीचे दब गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने जेसीबी से टैंकर के नीचे दबे चालक को निकालने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं, ग्राम शाहपुर टोड़ी थाना स्योहारा (बिजनौर) का मोहित पुत्र रामकिशोर बाल बाल बच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं पुराने जर्जर पुल पर अवरोध नहीं खड़ा करने से लोगों में लोक निर्माण विभाग के खिलाफ आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed