फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   murder in swar

ससुराल में पेड़ पर लटकता मिला युवक का शव

Tue, 24 Nov 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सैफनी
ब्यूरो/अमर उजाला सैफनी Updated Tue, 24 Nov 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
murder in swar
ससुराल आए युवक का शव पेड़ पर लटकता मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। परिजनों ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है और कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस मामले को आत्महत्या मानकर चल रही है। शाहबाद थाने के गांव रवान्ना निवासी उदयपाल सिंह (25) वर्ष की चार साल पहले सैफनी निवासी हरिश्चंद्र की पुत्री पूजा से शादी हुई थी।
विज्ञापन



बताते हैं कि पति से मनमुटाव के चलते पूजा दो साल की बेटी समेत काफी समय से मायके में ही रह रही थी। सोमवार को उदयपाल सिंह पत्नी पूजा को बुलाने ससुराल सैफनी आया था। मंगलवार सुबह उदयपाल सिंह का शव कस्बे के स्वर्गाश्रम भूड़ा मंडी स्थित बाग में एक आम के पेड़ पर लटका पाया गया।
विज्ञापन



शव जमीन से काफी ऊपर गर्दन में बंधे मफलर के साथ पेड़ की टहनी पर लटका था। सुबह करीब नौ बजे पास के स्कूल के कुछ छात्रों ने शव को देख जानकारी स्कूल में दी। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस ने मामला आत्महत्या से जुड़ा मानते हुए शव को पेड़ से उतार कर पोस्टमार्टम कराने के लिए कब्जे में ले लिया। मृतक की जेब में मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त उदयपाल सिंह निवासी रवान्ना के रूप में हुई। कुछ देर बाद ग्राम रवन्ना के कुछ अन्य लोगों के साथ परिजन पहुंचे।



उन्होंने ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। शाहबाद कोतवाल रामपाल सिंह ने कहा कि पीएम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई तो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा। सीओ डीके शुक्ला ने भी मौके पर पहुंच पुलिस और लोगों से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed