फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   murder in rampur

चाकू से गोदकर छात्र की हत्या

Sun, 07 Feb 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर Updated Sun, 07 Feb 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
murder in rampur
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की आवास विकास कालोनी में छात्र को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया गया। घटना की वजह साफ नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस ने खुलासे के लिए छात्र के साथियों से पूछताछ कर रही है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के बाबा दीपसिंहनगर कालोनी निवासी जफर का बेटा शाहरुख (18) 12वीं की प्राइवेट परीक्षा देने वाला था।
विज्ञापन



शाहरुख रविवार शाम दोस्त से मिलने के लिए आवास विकास कालोनी पहुंचा। उस पर कुछ युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। इसमें वो गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल छात्र ने जानकारी साथियों को दी तो वो भी मौके पर पहुंच गए। गंभीर रूप से घायल शाहरुख को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन



सिविल लाइंस पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। मामले की तहरीर दी गई है। हत्या के पीछे वजह साफ नहीं हुई है। बताया जाता है कि शाहरुख का कुछ युवकों से विवाद हो गया था। इसके बाद ये घटना हुई है। विवाद क्यों हुआ था, इसकी जानकारी के लिए पुलिस ने शाहरुख के साथियों से पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीओ सिटी आले हसन ने बताया कि हमलावरों की तलाश की जा रही है। बाबा दीप सिंह नगर कालोनी निवासी शाहरुख परिवार का इकलौता चिराग था। शाहरुख के पिता जफर दुपट्टे की खरीद फरोख्त का काम करते हैं। शाहरुख उनका इकलौता बेटा था। उनकी छह बेटियां हैं। घटना के बाद परिवार के लोगों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed