{"_id":"56fac7454f1c1bf433f00694","slug":"murder-in-bhote-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोट में हकीम की हत्या, लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भोट में हकीम की हत्या, लूटपाट
ब्यूरो/अमर उजाला, भोट
Updated Tue, 29 Mar 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
हकीम की हत्या के बाद जांच करती पुलिस और फॉरेंसिक टीम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीवार फांदकर घर में घुसे दो बदमाशों ने पुत्रवधू को बंधक बनाकर हकीम की धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी। बदमाश घर में रखे 20 हजार रुपये भी लूटकर ले गए। हकीम का इकलौता पुत्र अपनी ससुराल गया था। पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्जकर शव पोस्टामर्टम के लिए भेजा है। एसपी साधना गोस्वामी और एएसपी मोहम्मद तारिक ने भी मौका मुआयना कर हत्याकांड का जल्द पर्दाफाश करने के निर्देश दिए।
भोट थानाक्षेत्र के खौदपुरा निवासी छोटे शाह (65) हकीम थे। वो सोमवार को ही अजमेर शरीफ से घर लौटे थे। उनका इकलौता पुत्र फरजंद शाह अजीमनगर अपनी ससुराल गया था। घर में छोटे शाह, उसकी पुत्रवधू खैरुलनिशा और पांच बच्चे थे। खैरुलनिशा बच्चों के साथ एक कमरे में सोई थी। छोटे शाह दूसरे कमरे में सोया था। खैरुलनिशा के मुताबिक सोमवार रात डेढ़ बजे दो बदमाश दीवार फांदकर घर में घुस गए।
बदमाशों ने तमंचों के बल पर उसे बंधक बनाकर कमरे में डाल दिया। एक बदमाश वहीं खड़ा रहा। दूसरे ने ससुर के कमरे में पहुंचकर उनकी धारदार हथियार से हमला कर नृशंस हत्या कर दी। आरोप है कि बदमाश 20 हजार रुपये भी लूट ले गए। बदमाशों के जाने के बाद उसने लाइट जलाकर देखा कि ससुर लहूलुहान चारपाई के नीचे पड़े थे। शोर शराबे पर आसपास के लोग एकत्र हो गए।
विज्ञापन
उसने पति को जानकारी दी। रात में ही भोट थाना प्रभारी वीपी सिंह, सीओ केमरी इंदु प्रभा सिंह मौके पर पहुंच गईं। मृतक के पुत्र फरजंद की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुत्रवधू 20 हजार की लूट की बात तो कह रही थी, लेकिन रिपोर्ट में लूट का जिक्र नहीं है। मंगलवार सुबह एसपी साधना गोस्वामी, एएसपी मोहम्मद तारिक क्राइम ब्रांच और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटना के खुलासे के निर्देश दिए।