{"_id":"573cc0e34f1c1b3e65ac7dd8","slug":"lootfiring","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने चार को लूटा, फायर झोंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने चार को लूटा, फायर झोंका
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Thu, 19 May 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
अजीमनगर थाना क्षेत्र के खौद-थूना पुर मार्ग पर रतनपुरा शुमाली व खड़िया के बीच मंगलवार की रात को बदमाशों ने चार लोगों पर लूटपाट कर आतंक मचाया। इस दौरान एक युवक के विरोध करने पर फायर कर झोंका दिया। जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
भोट थाना क्षेत्र के गांव खोदपुरा निवासी विनोद मंगलवार की शाम को बाइक से अपने दो रिश्तेदारों को लेने के लिए खौद आया था। इस दौरान उसने भोट बक्काल निवासी सोनू व स्वार थाना क्षेत्र के मधुपरी गांव के रहने वाले हरिओम की बाइक से घर जा रहा था। रास्ते में खौद-थूना पुर मार्ग पर रतनपुरी शुमाली व खड़िया के बीच नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे के बल पर रोक लिया। उसके बाद बदमाशों ने विनोद व उसके रिश्तेदारों से मोबाइल व रुपये लूट लिए।
विनोद के विरोध करने के बदमाशों ने उसको गोली मार दी। इस बीच खड़िया निवासी हाफिज मतलूब को देखकर बदमाशों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। लेकिन वह अपने गांव पहुंच गया। उसके शोर मचाने पर गांव के लोग सड़क आ गए। घायल को बदमाश समझकर उनकी पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस बीच कुछ लोग गांव दुल्ही की मढैया निवासी वहां पर आ गए। जहां उन लोगों ने गोली लगे युवक विनोद को पहचान लिया।
विज्ञापन
मामले की जानकारी पाकर विनोद के घर आ गए। उसके बाद वह लोग थाने पहुंच गए। पुलिस को सारा मामला बताया। उसके पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अजीमनगर एसओ कुशलवीर सिंह का कहना है कि लूट की घटना गलत है। जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।