{"_id":"c0b1b1203804ac7c111a300fd2a41dae","slug":"loot-in-saifani-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैफनी में बदमाशों ने पशु व्यापारी से दिनदहाड़े नगदी लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सैफनी में बदमाशों ने पशु व्यापारी से दिनदहाड़े नगदी लूटी
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Thu, 05 Nov 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैफनी में बाइक सवार तीन बदमाशों ने पशु व्यापारी से दिनदहाड़े 80 हजार रुपये लूट लिए। व्यापारी बाइक से कस्बे की साप्ताहिक पैंठ में पशु खरीदने आ रहा था। बिलारी शाहबाद रोड पर कस्बे की आबादी शुरू होने से कुछ दूरी पर पीछे आए बदमाश पशु व्यापारी को धक्का देकर बाइक से गिराने के बाद रुपये छीन कर भाग गए।
पुलिस को तहरीर दे गई है, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। कुंदरकी थाने के गांव चकफाजलपुर निवासी जाहिद हुसैन पशुओं की खरीद फरोक्त का काम करते हैं। जाहिद हुसैन के मुताबिक बुधवार को पशु खरीदने के लिए 80 हजार रुपये की नगदी लेकर बाइक से सैफनी की पैंठ आ रहे थे। उन्होंने कपड़े के साथ कमर से बांध रखे थे।
रास्ते में बिलारी-शाहबाद रोड पर सैफनी के शुरू होने से कुछ पहले पीछे से आए एक पल्सर बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने पास आते ही पशु व्यापारी जाहिद हुसैन को अचानक धक्का मारकर बाइक सहित गिरा दिया। इसके बाद बदमाश तमंचे और छुरे से धमकाते हुए पशु व्यापारी की कमर में बंध रहे 80 हजार रुपये छीन कर भाग गये।