फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   loot in patwai

पटवाई के चार गांव में बदमाशों का धावा

Fri, 30 Oct 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Fri, 30 Oct 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
पटवाई थाना क्षेत्र के चार गांवों में बदमाशों ने धावा बोलकर जेवर व नगदी समेत तीन लाख का सामान लेकर भाग गए। पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।पटवाई थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर निवासी जागन सिंह अपने परिवार के साथ बुधवार रात को घर में सो रहा था।
विज्ञापन



आधी रात के बाद सात से आठ नकाबपोश बदमाश उसके घर में घुस गए। उसके बाद तमंचे के बल पर बदमाशों ने सभी को एक जगह बैठा दिया और वहां से नगदी और जेवर सहित करीब एक लाख का माल समेट कर ले गए। इसके बाद बदमाशों ने जौलपुर के निवासी नाजिर के घर को निशाना बना लिया।
विज्ञापन



बदमाश वहां से करीब पचास हजार का माल समेट कर ले गए। परिवार के लोगों के विरोध करने पर उनको तमंचे के बल पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सिकरौल निवासी भोपाल सिंह के घर को भी बदमाशों ने निशाना बना लिया। तमंचे के बल पर बदमाश उसके घर में घुस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



उसके बाद बदमाशों ने सभी परिवार के लोगों को उठाकर एक कमरे में बैठा दिया। बदमाश वहां से करीब सत्तर हजार का माल समेट कर ले गए। इसके बाद बदमाशों ने महमूदपुर गांव निवासी वीर सिंह के घर पर धावा बोल दिया। बदमाश वहां से तमंचे के बल पर करीब पचास से साठ हजार का माल समेट लिया।



इस तरह से बदमाश चारों घरों से करीब तीन लाख का माल समेट लिया। बदमाशों के जाने के बाद परिवार के लोगों के शोर मचाने पर गांव के लोग एकत्र हो गए। बदमाशों को तलाशा, लेकिन उनका कहीं पर पता नहीं चला। चारों गांव में एक ही रात में हुई वारदातों के बाद से लोग दहशत में हैं। पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed