{"_id":"56eaf62a4f1c1b56258b47f7","slug":"lady-beat-anti-social-elliment","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुई छेड़खानी तो छात्रा बनी मर्दानी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हुई छेड़खानी तो छात्रा बनी मर्दानी
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
Updated Thu, 17 Mar 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान मेला रठौंडा में छेड़खानी से परेशान युवती ने मनचले की चप्पल से जमकर धुनाई कर दी। जिससे मौके पर भीड़ इकट्ठी हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आरोपी को हिरासत में ले लिया। किसान मेला रठौंडा में गुरुवार को क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती परिवार के साथ मेला देखने आई थी। शिव मंदिर रोड पर बाइक सवार मनचले ने युवती से छेड़खानी शुरू कर दी।
इस पर भड़की युवती ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और चप्पल से धुनाई कर दी। युवती के परिवार के लोगों ने भी आरोपी को घेर लिया। सूचना पाकर पहुंची मेला पुलिस आरोपी को कोतवाली ले आई। वहीं, प्रभारी निरीक्षक जयराज सिंह का कहना है कि छेड़खानी के मामले में दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। युवती पक्ष घटना में कोई कार्रवाई नहीं चाहता है। इसलिए युवक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।