फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   kidnapping of bdc member in bilaspur

दो बीडीसी मेंबरों के अपहरण का आरोप

Mon, 01 Feb 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बिलासपुर
अमर उजाला ब्यूरो/बिलासपुर Updated Mon, 01 Feb 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
ब्लाक प्रमुख चुनाव को कुछ ही दिन शेष बचे हैं। ऐसे में बीडीसी को अपने पक्ष में करने के लिए हर हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। अभी मिलक में बीडीसी के अपहरण का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि कस्बे में भी दो बीडीसी सदस्याओं का अपहरण हो गया है। अपहृत बीडीसी के परिजनों ने एक ब्लाक प्रमुख के प्रत्याशी पर अपहरण का आरोप लगाया है।
विज्ञापन



साथ ही बरामदगी को लेकर सोमवार की रात में कोतवाली में धरने पर बैठ गए। ग्राम भुकसौरा निवासी जीवन लाल की पत्नी मोहनी देवी और ग्राम टकलाबाद निवासी ओमप्रकाश सोमवार की रात करीब साढ़े आठ बजे ब्लाक प्रमुख रविंद्र कौर के साथ कोतवाली पहुंची।
विज्ञापन



उन्होंने कोतवाली प्रभारी की गैरमौजूदगी में पुलिस को बताया कि ओमप्रकाश तीन दिन पहले अपनी बीडीसी पत्नी माया देवी के साथ नगर की बाजार करने आया था। इस दौरान प्रमुख पद की एक प्रत्याशी के समर्थक उसकी पत्नी का अपहरण करके ले गए। वहीं, मोहनी देवी ने अपने बीडीसी पुत्र वीरपाल को पांच दिन पहले गांव से अपहरण करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



उनका आरोप था कि पुलिस दोनों अपहृतों को बरामद करने के बजाए टालमटोल करने में लगी है। इस दौरान सभी लोगों ने ब्लाक प्रमुख के नेतृत्व में दोनों की बरामदगी की मांग को लेकर कोतवाली में धरना शुरू कर दिया। खबर लिखे जाने तक धरना देने वाले हंगामा कर रहे थे।



उनका कहना था कि एसपी भी उनकी नहीं सुन रहीं हैं। वहीं, कोतवाली प्रभारी जगदीश अरोरा ने बताया कि अपहृतों की तलाश की जा रही है। वह शीघ्र ही दोनों को बरामद कर परिजनों को सौंप देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed