फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   insulater falls at school girl

छात्रा पर गिरा इंसुलेटर, हंगामा

Thu, 05 Nov 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Thu, 05 Nov 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
insulater falls at school girl
नगर क्षेत्र में बुधवार को बिजली का खंभा गिराते समय इंसुलेटर टूटकर रिक्शा से जा रही छात्रा को लग गया। इससे छात्रा की नाक और सिर पर चोट लग गई। हादसे में रिक्शा चालक और एक अन्य महिला भी चोटिल हो गई। हादसे से गुस्साए लोगों और छात्रों ने मौके पर जाम लगा दिया। साथ ही खंभा गिराने वाली क्रेन में तोड़फोड़ भी कर दी।
विज्ञापन



हंगामा होते देख ठेकेदार और लेबर मौके से भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और सिटी मजिस्ट्रेट ने लोगों को समझा-बुझाकर हंगामा शांत कराया। मामले में चोटिल महिला की ओर से तहरीर भी दी गई है। नवाब गेट के निकट बिजली विभाग की ओर से अंडरग्राउंड केबिल बिछा दी गई है।
विज्ञापन



इसके कारण पूर्व में डाली गई लाइन के खंभे खाली हो गए हैं। बुधवार को बिजली विभाग के एक ठेकेदार की ओर से नवाब गेट के निकट पुराने खंभे को हटाया जा रहा था। क्रेन से खंभे को गिराने के दौरान खंभे पर लगा इंसुलेटर छिटककर रिक्शा से घर जा रही राजद्वारा मोहल्ला निवासी ग्रीनवुड स्कूल की छात्रा वजीहा आसिफ को लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इससे उसके सिर और नाक पर चोट लग गई। साथ ही खंभे व इंसुलेटर की चपेट में अफशा मुराद और रिक्शा चालक भी आ गए। हादसे से मौके पर मौजूद लोगों व अन्य छात्रों का गुस्सा भड़क गया। गुस्साए लोगों और छात्रों ने जाम लगाकर नारेबाजी शुरू कर दी। इसके साथ ही खंभा गिराने वाली क्रेन में भी तोड़फोड़ कर दी।



तोड़फोड़ से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर पुलिस और सिटी मजिस्ट्रेट मदन सिंह गर्ब्याल भी मौके पर पहुंच गए। सिटी मजिस्ट्रेट ने आक्रोशित लोगों को बमुश्किल समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके साथ ही घायल छात्रा को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed