फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   hajiyani kuwan

वक्फ के हवाले होगा चौकी हजियानी का कुआं

Fri, 06 May 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर Updated Fri, 06 May 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
वक्फ की जमीन पर बने कुएं को वक्फ के ही हवाले किया जाएगा। पहले वहां पर मौजूदा अतिक्रमण को हटवाते हुए चारदीवारी बनाई जाएगी। कुएं सहित वक्फ की जमीन वक्फ को दी जाएगी। हिंदू समाज के लोगों की पूजा अर्चना के लिए कुआं हेतु प्रशासन अलग से जमीन की तलाश करेगा।
विज्ञापन


गुरुवार देर शाम डीएम आवास पर हुई बैठक में डीएम-एसपी की मौजदूगी में हिंदू संगठनों की ओर से भी इस पर सहमति जता दी गई है। इसके साथ ही फिलहाल इस विवाद का पटापेक्ष हो गया है। शहर कोतवाली क्षेत्र केमुहल्ला चौकी हजियानी का कुएं के विवाद ने सांप्रदायिक रूप धारण कर लिया था। मुहल्ले में स्थित यह कुआं वक्फ की जमीन पर बताया गया था। यहां पर पूजा करने को लेकर दोनों समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए थे।
विज्ञापन


एक पक्ष का कहना था कि यह कुआं वक्फ की जमीन पर है और इसकी चारदीवारी कराई जाए, जबकि दूसरे समुदाय के लोगों का कहना था कि यह कुआं बरसों पुराना है और उस पर हिंदू समाज के लोग शादी के वक्त दुल्हा पूजा करता है। यह मुद्दा इतना गर्माया कि मुहल्ले का माहौल ही खराब हो गया था। कई दफा हंगामा और मारपीट तक की नौबत  आ गई। प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद आखिरकार इस समस्या का हल अब निकाल लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन इस मुद्दे को लेकर हिंदू संगठनों के साथ ही मुस्लिम संगठनों से भी संपर्क साध रहा था। कई दिन के प्रयास के बाद आखिरकार गुरुवार की रात में इसको लेकर सहमति बन गई। हिंदू संगठनों के प्रतिनिधियों ने डीएम राकेश कुमार सिंह व एसपी साधना गोस्वामी से मुलाकात की। हिंदू संगठन ने इस दौरान कुएं की जमीन को वक्फ के सुर्पुद करने की सहमति प्रदान कर दी।

संगठन ने फिलहाल यह कह दिया है कि वक्फ की जमीन को वक्फ के हवाले कर दिया जाएगा और यहां पर अतिक्रमण को हटवाकर चार दीवारी भी बनाई जाए। साथ ही समाज के लोग मुहल्ले के लोगों के साथ मिलकर प्रशासन के सहयोग से दूसरे स्थान पर कुआं तलाशेंगे। फिलहाल इसको लेकर दोनों पक्षों में सहमति बनी हुई है। 
इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र गंगवार, पूर्व मंत्री शिव बहादुर सक्सेना, जुगेश अरोड़ा कुक्कू, संजय नरुला आदि मौजूद रहे।

- चौकी हजियानी स्थित कुएं का विवाद निपटा लिया गया है। हिंदू संगठनों ने कुएं की जमीन को वक्फ के हवाले करने की सहमति दे दी है। हिंदू समाज के लिए मुहल्ले में ही कोई दूसरे कुएं के लिए जमीन तलाशी जाएगी। इसको लेकर सहमति दे दी गई है।

साधना गोस्वामी
एसपी

- चौकी हजियानी विवाद सुलझ गया है। हिंदू संगठनो के प्रतिनिधियों ने वक्फ की जमीन को वक्फ के हवाले करने की सहमति दी है। यहां पर चार दीवारी बनवाकर अतिक्रमण हटवाया जाए। साथ ही दूसरी जमीन तलाशी जाएगी।
जुगेश अरोड़ा
भाजपा नेता
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed