{"_id":"5706a1da4f1c1b7725c811cc","slug":"fir-on-three-people-in-frad","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंककर्मी समेत तीन पर रिपोर्ट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंककर्मी समेत तीन पर रिपोर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
Updated Thu, 07 Apr 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी दस्तावेज के सहारे बैंक से लोन निकालने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने बैंक कर्मचारी सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शाहबाद थाना क्षेत्र के खंदेली निवासी प्रेम शंकर का कहना है कि उसकी गांव में कुछ जमीन है। कुछ समय पहले दो लोगों ने यूनियन बैंक के कर्मचारी से साठगांठ करके प्रेमशंकर बनकर फर्जी दस्तावेजों के सहारे बैंक से उसकी जमीन पर करीब आठ लाख रुपये का लोन ले लिया था।
लोन हो जाने के बाद आरोपी लोग सारा लोन लेकर वहां से चले गए थे। काफी समय तक जब बैंक में किस्त नहीं जमा की गई तो बैंक के लोगों ने घर पर आरसी भेज दी। इसे देखकर उसके होश उड़ गए। वह कागज लेकर अपने भाई के साथ बैंक पहुंच गया। पता चला कि दो लोगों ने उसकी जमीन की खतौनी लगाकर फर्जी ढंग से लोन ले लिए है। पुलिस से शिकायत के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई।
इसके बाद उसने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट ने कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। इसके बाद पुलिस ने एक बैंक कर्मचारी सहित तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।