फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   fir on nine people

लेखपाल समेत नौ लोगों पर एफआईआर दर्ज

Tue, 29 Mar 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर Updated Tue, 29 Mar 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
fir on nine people
सरकारी जमीन को फर्जी तरीके से अपना बताकर हाईकोर्ट से स्थगनादेश प्राप्त कर लेने के मामले में तत्कालीन लेखपाल समेत नौ लोग फंस गए हैं। सभी के खिलाफ धोखाधड़ी कर सरकारी जमीन कब्जाने की रिपोर्ट दर्ज कर की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सरकारी जमीनों के रिकार्ड में अफसरों और कर्मियों से साठगांठ कर कुछ लोगों ने हेराफेरी कर इसे निजी जमीन में दर्ज करा लिया था।
विज्ञापन


डूंगरपुर में भी ऐसा हुआ। कुछ लोगों ने सरकारी जमीन को अपना बताया और प्लाटिंग कर इसे बेच दिया। जब विभाग को इस जमीन की याद आई तो पता चला कि इस पर कब्जा हो चुका है। आसरा आवास के लिए उक्त जमीन को खाली कराने का काम शुरू हुआ तो कुछ लोग हाईकोर्ट चले गए। हाईकोर्ट ने इस मामले में स्थगनादेश भी दे दिया था।
विज्ञापन


प्रशासन की ओर से सरकारी जमीन के रिकार्ड में हेराफेरी के मामले की जांच की गई तो घपले की पुष्टि हुई। जांच अभी कराई जा रही है। फिलहाल सीडीओ के नेतृत्व में गठित कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर डूंगरपुर के एक ही परिवार के आठ लोगों और तत्कालीन लेखपाल के खिलाफ रिकार्ड रूम के प्रभारी सीपी सिंह की ओर से सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में रहमत अली, सज्जाद अली, मुर्शरफ, अशरफ, इमरान, इकराम, इरफान और जुबैदा बेगम के साथ ही तत्कालीन लेखपाल को आरोपी बनाया गया है। इन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी कर रिकार्ड में हेराफेरी करने और फर्जी कागजातों के आधार पर स्टे लाने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed