{"_id":"f1efec5a2017fd259eefd1bbfee8a074","slug":"cheating-in-rampur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी दिलाने के नाम पर 1.80 लाख ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकरी दिलाने के नाम पर 1.80 लाख ठगे
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Thu, 29 Oct 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम में नौकरी दिलाने के नाम पर 1.80 लाख रुपये हड़प लेने और फर्जी नियुक्ति पत्र देने का मामला सामने आया है। मामले में सिविल लाइंस कोतवाली की पुलिस ने मुरादाबाद नगर निगम के दो सुपरवाइजरों सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पटवाई थाना क्षेत्र के गांव सोहना निवासी ब्रज किशोर का कहना है कि वह बाइक का मैकेनिक है।
करीब डेढ़ साल कृष्णा विहार के सौरभ और उसका भाई गौरव बाइक ठीक करवाने आए थे। इस दोनों ने ब्रजकिशोर की नगर निगम मुरादाबाद में नौकरी लगवाने की बात कही और इसके लिए 1.80 लाख रुपये की मांग की। वह दोनों के कहने में आ गया और उसने जनवरी 2014 में दोनों को पैसे भी दे दिए।
इसके बाद उसको एक फर्जी नियुक्ति पत्र भी दे दिया गया। उसको सेनेटरी सुपरवाइजर का नियुक्ति पत्र दिया गया था। उसका आरोप है कि मुरादाबाद नगर निगम के वार्ड 7 और 13 के सुपरवाइजर अरविंद और विजय ने उससे काम भी करवाया, लेकिन कई महीनों जब उसको वेतन नहीं मिला।
विज्ञापन
उसने इस बारे में जानकारी हासिल करनी चाही, तो आरोपियों ने सही जवाब नहीं दिया। जब उसने इसको लेकर मुरादाबाद नगर निगम के अधिकारियों से संपर्क किया तो उसे बताया गया कि उसका नियुक्ति पत्र ही फर्जी है। इसके बाद उसने पूरे मामले की शिकायत एसपी साधना गोस्वामी से की।
एसपी के आदेश पर सिविल लाइंस कोतवाली की पुलिस ने मुरादाबाद नगर निगम के दो सुपरवाइजर अरविंद, विजय, रामपुर के कृष्णा विहार निवासी सौरव व गौरव सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।