फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारने में चार पर रिपोर्ट

प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारने में चार पर रिपोर्ट

Fri, 19 Oct 2018 12:51 AM IST
Updated Fri, 19 Oct 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारने में  चार पर रिपोर्ट
रामपुर। कोतवाली थाना के अंतर्गत स्वार रोड पर बुधवार की देर शाम कुछ लोगों ने स्कूटी पर सवार प्रॉपर्टी डीलर अकरम पर फायर झोंका दिया था। इस मामले में बाबर की तहरीर के आधार पर पुलिस ने एक महिला सहित चार लोगों पर जानलेवा हमले सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गंज थाना क्षेत्र के घेर पीपलवाला निवासी अकरम (40) पेशे से प्रॉपर्टी डीलर हैं। बुधवार की देर शाम अकरम स्कूटी से स्वार रोड से होते हुए अपने घर जा रहे थे। रास्ते में स्टेडियम के पास खड़े चार लोगों ने उनको हाथ देकर रूकने की कोशिश की थी। अकरम ने जब स्कूटी नहीं रोकी तो आरोपियों ने उन पर फायर झोंक दिया था। गोली लगने से अकरम गंभीर रूप से घायल हो गए और वहीं पर गिर गए थे।
विज्ञापन

गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर लोग जुटने शुरू हो गए थे। सूचना पर कोतवाली की पुलिस भी पहुंच गई थी। घायल को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अकरम ने पुलिस को हमला करनेे वालों के नाम भी बताए हैं। अकरम का कहना है कि कुछ दिन उन्होंने एक जमीन का सौदा किया था, जिसको लेकर पैसों का विवाद चल रहा था। इस मामले में देर रात को घर के रिश्तेदार बाबर ने चार लोगों के खिलाफ तहरीर दे दी। जिसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed