फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   चार्जशीट लगते ही हत्यारोपियों पर लगेगी गैगस्टर

चार्जशीट लगते ही हत्यारोपियों पर लगेगी गैगस्टर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jan 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
चार्जशीट लगते ही  हत्यारोपियों पर लगेगी गैगस्टर

विज्ञापन

रामपुर।पायल हत्याकांड में पुलिस सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी हैं। अब पुलिस इस मामले में चार्जशीट लगाने की तैयारी कर रही है। चार्जशीट लगाने के बाद पुलिस आरोपियों के खिलाफ गैेंगस्टर की कार्रवाई भी करेगी।

गंज थाना क्षेत्र के हमाम वाली गली निवासी पायल का रिश्ता मोहल्ला कुंडा के रहने वाले ताहिर के बेटे जहांगीर से तय हुआ था। आपसी मतभेद के चलते रिश्ता टूट गया था लेकिन उसके बाद दोनों लोग आपस में बात किया करते थे।एक नवंबर को पायल अपनी सहेली के घर जाने का कहकर चली गई थी। उसके बाद वह वापस नहीं आई थी।बाद में उसका तीन टुकड़ों में कटा हुआ शव कोसी नदी किनारे से बरामद हुआ था। हत्याकांड में पुलिस ने जहांगीर, इमरोज, ताहिर सहित छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। हत्याकांड में फरार चल रहे आखिरी नामजद आरोपी ताहिर को बरेली एसटीएफ ने सोमवार को गिरफ्तार गंज थाना पुलिस को सौंपा था। इसके बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया था जहां से वह जेल चला गया था। शनिवार को पुलिस ने ताहिर को रिमांड पर लेकर अपहरण करने वाली स्कूटी को बरामद कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed