फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   कोसी नदी क्षेत्र में छापेमारी, ट्रक सीज

कोसी नदी क्षेत्र में छापेमारी, ट्रक सीज

Wed, 25 Apr 2018 01:00 AM IST
Updated Wed, 25 Apr 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
कोसी नदी क्षेत्र में छापेमारी,  ट्रक सीज
कोसी नदी क्षेत्र में छापेमारी, ट्रक सीज
विज्ञापन

मसवासी (रामपुर)।
स्वार उपजिलाधिकारी ने सोमवार रात कोसी नदी क्षेत्र में छापेमार कार्रवाई करते हुए एक ट्रक को पकड़ लिया। ट्रक को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। जिसके बाद पुलिस ने ट्रक सीज कर दिया है। स्वार उपजिलाधिकारी लालता प्रसाद शाक्य ने एआरटीओ सुहेल अहमद ने पुलिस के साथ अवैध खनन उठान की सूचना पर पट्टीकलां कोसी पुल के निकट छापेमारी की। इस दौरान पट्टीकलां कोसी पुल के नजदीक ट्रक और ट्रैक्टर ट्रालियां खनन लोड कर ईदगाह के रास्ते से गुजर रही थी। अधिकारियो ने ट्रक को रोक लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। ट्रक चालक अधिकारियो को चकमा देकर फरार हो गया। एसडीएम के निर्देश पर खनन से भरे ट्रक को सीज किया गया है। जबकि मौके से पकड़ी गई ट्रैक्टर ट्राली को नजदीक की सुल्तानपुर पट्टी पुलिस के हवाले किया है। कोसी नदी पर छापेमार कार्रवाई के दौरान खनन धंधेबाजों में हड़कंप मचा रहा। एसडीएम लालता प्रसाद शाक्य ने बताया कि कोसी नदी क्षेत्र में अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed