{"_id":"5b941fa8867a557eb1675341","slug":"71536434088-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभापति को जान का खतरा, एसपी से शिकायत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सभापति को जान का खतरा, एसपी से शिकायत
Updated Sun, 09 Sep 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। किसान सेवा सहकारी समिति, मीरापुर के सभापति मुस्तफा हुसैन ने अपनी जान का खतरा बताया है। इसको लेकर उन्होंने एसपी से शिकायत की है।
एसपी को भेजे पत्र में पूर्व सांसद जयाप्रदा के मीडिया प्रभारी रहे मुस्तफा हुसैन ने कहा है कि 30 अगस्त को राज्यसभा सदस्य अमर सिंह रामपुर आए थे। निरीक्षण भवन में हुए इस कार्यक्रम की पूरी व्यवस्था उन्होंने की थी। इस सक्रियता को देखते हुए कुछ राजनीतिक लोग उनसे रंजिश रखने लगे। उनका कहना है कि छह अगस्त की रात बापू माल के पास रोककर तीन अज्ञात लोगों ने गाली गौच की और जान से मारने की धमकी दी। उन्हें जगह जगह रोककर धमकाया जाता है। उनकी गाड़ी का पीछा किया जाता है। ऐसे शक से है कि उनकी हत्या की साजिश रची जा रही है। उन्होंने एसपी को बताया कि उनकी शिकायत पर कई ट्रस्ट की जांच भी चल रही है। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।