{"_id":"5b78673042c792463724e003","slug":"71534617392-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान को गोली मारी, घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान को गोली मारी, घायल
Updated Sun, 19 Aug 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिलकखानम (रामपुर)। मिलक खानम थाना क्षेत्र के बमना गांव निवासी किसान को कुछ लोगों शनिवार की देर रात ने गोली मार दी,जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया है।
क्षेत्र के बमना गांव निवासी भूपेंद्र सिंह शनिवार की रात में मिलक खानम से घर वापस लौट रहा था। गांव के रास्ते में उसे कुछ लोगों ने घेर लिया और फिर उसको गोली मार दी। गोली मारने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। गोली लगते ही भूपेंद्र सड़क पर ही गिर गया। इस बीच किसी ने मामले की जानकारी परिवार के लोगों को दी। परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। गंभीर रूप से घायल भूपेद्र को परिवार के लोग जिला अस्पताल ले गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। समाचार लिखे जाने तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई गई है।