फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   महंगा पड़ा मोबाइल गिफ्ट करना, छेड़खानी का मुकदमा दर्ज

महंगा पड़ा मोबाइल गिफ्ट करना, छेड़खानी का मुकदमा दर्ज

Fri, 06 Oct 2017 01:35 AM IST
Updated Fri, 06 Oct 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
महंगा पड़ा मोबाइल गिफ्ट करना, छेड़खानी का मुकदमा दर्ज
महंगा पड़ा मोबाइल गिफ्ट करना, छेड़खानी का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

सैदनगर (रामपुर)। एक युवक को प्रेमिका को मोबाइल गिफ्ट करना महंगा पड़ गया। युवती के परिवार वालों ने उस युवक के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज तो कराया ही साथ ही युवती तक मोबाइल पहुंचाने वाले एक ग्रामीण को पीटकर पुलिस के हवाले कर डाला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मोबाइल गिफ्ट देने का यह मामला सैदनगर पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव का है। गांव के एक युवक का युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों को बात करने में किसी भी तरह की तकलीफ न हो इसलिए युवक ने अपनी प्रेमिका को एक मोबाइल गिफ्ट कर दिया। दरअसल यह मोबाइल फोन गांव के ही एक ग्रामीण के माध्यम से युवती को पहुंचाया गया था,लेकिन जब रात के वक्त युवती के पास पहुंचे मोबाइल फोन की घंटी बजी तो परिवार के लोग जाग गए और फिर युवती से पूछताछ शुरू कर दी,जिसके बाद खुल गई। परिवार के लोगों ने मोबाइल पहुंचाने वाले ग्रामीण के पास पहुंचकर उसकी पिटाई शुरू कर दी और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। साथ ही युवती के परिवार की ओर से युवक के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर भी दी,जिसके बाद पुलिस उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed