{"_id":"5c461fa6bdec2273a3396513","slug":"51548099494-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग करने में तीन नामजद और 12 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फायरिंग करने में तीन नामजद और 12 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के शाहबाद गेट-नैनीताल बाईपास पर साइड देने को लेकर रविवार रात को दो पक्षों के बीच जमकर पथराव और फायरिंग हुई थी।जिसमे एक युवक के गोली लग गई थी। इस मामले में एक पक्ष की ओर से आई तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन नामजद ओर 12 अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोपियों को पकड़ने के लिए उनके घर पर दबिश दी लेकिन कोई हाथ नही आ सका।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के नादर बाग की मढैया निवासी आसिफ का आरोप है रविवार रात को उनके पिता बाइक से किसी काम से घर से शाहबाद गेट आ रहे थे इस दौरान नोवा अस्पताल के सामने अचानक से सामने से आ रही कार सवार लोगों साइड देने को लेकर विवाद हो गया था। उसी के चलते उसमें सवार ताबिश और उसके साथियों ने बाइक सवार के साथ गाली गलौज कर दी थी। इसके बाद सूचना मिलने के बाद दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए थे। उसके बाद पथराव और फायरिंग हो गई थी। गोली चलने के बाद वहां पर अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया था। गोली चलने के दौरान आसिफ के रिश्तेदार मोहिसन के गोली लग गई। सूूचना मिलने के बाद पुलिस को आता देखकर आरोपी लोग मौका पाकर वहां से फरार हो गए। बाद में इस मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने ताबिश, फैसल और फैजी सहित 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने के लिए घर पर दबिश दी लेकिन कोई आरोपी हाथ नही आ सका है।