{"_id":"5b89946142c79246400ab9be","slug":"51535743073-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली विवाद में राज मिस्त्री ने मजदूर का सिर फोड़ा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामूली विवाद में राज मिस्त्री ने मजदूर का सिर फोड़ा, मौत
Updated Sat, 01 Sep 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर। सिविल लाइंस थाना में गुरुवार को मकान बनाते समय किसी बात को लेकर राजमिस्त्री और मजदूर में विवाद हो गया। विवाद में राजमिस्त्री ने धारदार चीज से वार कर मजदूर का सिर फोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल मजदूर ने दिल्ली ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। इस मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्जकर तलाश शुुरू कर दी है।
पटवाई थाना क्षेत्र के गांव घोसीपुरा निवासी सलीम मजदूरी का काम करता था। कई दिन से वह सिविल लाइंस थाना के मोहल्ला एकता विहार निवासी मनोज के यहां पर निर्माणाधीन मकान में काम कर रहा था। गुरुवार को वह ढूल्ले को मिट्टी डालकर तैयार कर रहा था। दोपहर के समय कुुछ मिट्टी राज मिस्त्री सतीश के ऊपर गिर गई थी। इसके बाद दोनों में विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर राजमिस्त्री ने मजदूर के कोई धारदार चीज मारकर सिर फोड़ दिया। इससे मजदूर बेहोश होकर गिर गया। वहीं, आरोपी मौका पाकर वहां से फरार हो गया। वहां पर काम करने वाले अन्य मजदूर घायल को जिला अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर उसको परिजन बरेली ले गए । गुरुवार की देर शाम को उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया था। जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। मौत के बाद परिवार के लोगों में कोहराम मच गया है। सूचना मिलने के बाद सिविल लाइंस पुुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। जहां तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी सतीश के खिलाफ गैर इरादतन हत्या रिपोर्ट दर्ज कर ली है।