{"_id":"5ae77fa94f1c1b360b8b7795","slug":"51525120937-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े छात्रा के अपहरण की कोशिश, युवक को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े छात्रा के अपहरण की कोशिश, युवक को पीटा
Updated Tue, 01 May 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। शहर में दिनदहाड़े छात्रा के अपहरण की कोशिश हुई। छात्रा के शोर मचाने पर मुहल्ले वालों ने युवक को दबोच लिया और जमकर पिटाई कर दी। बाद आरोपी को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना थाना कोतवाली क्षेत्र में मुहल्ला मछली बाजार चौक मोहम्मद सईद खां निवासी दस वर्षीय रमदम सेंटपॉल्स स्कूल में छठी कक्षा में पढ़ती है। सोमवार को वह घर के बाहर खेल रही थी। इस बीच एक युवक ने छात्रा को पकड़ लिया और उसे लेकर जाने लगा। इस पर छात्रा ने शोर मचा दिया, जिस पर मुहल्ले के लोगों ने युवक को दबोच लिया। उसकी जमकर पिटाई कर दी। मुहल्ले में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। लोगों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल आशुतोष सिंह ने बताया कि आरोपी युवक का असगर है। वह हामिद स्कूल के पास रहता है। उसे गिरफ्तार कर लिया है। उधर, दिनदहाड़े छात्रा के अपहरण की कोशिश को लेकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई।