{"_id":"5ab571c94f1c1ba2238b6df1","slug":"51521840585-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन साल से फरार चल रहे दो इनामी हत्यारोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन साल से फरार चल रहे दो इनामी हत्यारोपी गिरफ्तार
Updated Sat, 24 Mar 2018 03:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहबाद (रामपुर)। तीन साल से महिला की हत्या के मामले में फरार चल रहे दो इनामी नामजद आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इन दोनों पर पुलिस की ओर से 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया जा चुका है।
क्षेत्र के महूनागर गांव में 14 मई 2015 को जमीनी विवाद में रात्रि के दौरान वेवा मुन्नी देवी की जलाकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतका के भाई बरेली जनपद के थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव भजनई निवासी झुन्नी लाल ने शाहबाद कोतवाली पहुंचकर मृतका के ससुर साधूराम, देवर ओमपाल, सुखपाल तथा देवरानी रेखा सहित चार के खिलाफ जमीन के लालच में बहिन की जलाकर हत्या कर देने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होते ही ससुर साधूराम व देवर ओमपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि मृतका की हत्या में आरोपी देवरानी रेखा तथा देवर सुखपाल फरार हो गया था। पुलिस ने वांछित चल रहे सुखपाल तथा रेखा पर 15 - 15 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया था। कोतवाली प्रभारी रवींद्र प्रताप सिंह ने तीन साल से फरार चल रहे इनामी हत्याभियुक्त रेखा तथा सुखपाल को महूनागर गांव स्थित उनके घर से शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।