{"_id":"5beb23f6bdec2269602c5da3","slug":"31542136822-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के दरवाजे पर युवक को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर के दरवाजे पर युवक को गोली मारी
Updated Wed, 14 Nov 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रंजिश के चलते युवक को गोली मार दी। गोली चलने के बाद आसपास के लोगों को आता देखकर आरोपी लोग वहां से फरार हो गए। इस मामले में तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के राजमाता फार्म निवासी शहजाद खां का कहना है कि वादी और उसका भाई शहाब खां उर्फ नन्हू हाजी अपने दोस्त के साथ दरवाजे के बाहर खड़े हुए थे। इस दौरान दो बाइक पर सवार शेखर शर्मा उसकी बाइक पर पीछे बैठे बालम मेहरा सीआरपीएफ कैंपस निवासी है। इनके साथ दो लोग और भी थे। तभी नन्हू के गोली मार दी। गोली चलने के बाद आसपास के लोग मौके पर आ गए। बाद में यह लोग जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। बाद में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में इस मामले में तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ तहरीर दे दी। जिसके आधार पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस मामले में बालम ने पहले पीटने का आरोप लगाते हुए कुछ दिन पहले रिपोर्ट दर्ज करा चुका है।