फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   बाजार नसरुल्ला खां में फिर महिला का पर्स लुटा

बाजार नसरुल्ला खां में फिर महिला का पर्स लुटा

Sat, 02 Jun 2018 01:24 AM IST
Updated Sat, 02 Jun 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
बाजार नसरुल्ला खां में फिर महिला का पर्स लुटा
बाजार नसरुल्ला खां में फिर महिला का पर्स लुटा
विज्ञापन

रामपुर।
ईद के लिए खरीदारी करने के लिए बाजार आई एक महिला का पर्स लूट लिया गया। इस घटना को एक नकाबपोश महिला ने घटना को अंजाम दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है,लेकिन पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।

ईद को लेकर बाजारों में इस वक्त जबर्दस्त भीड़ उमड़ रही है। बाजारों में पुलिस ने गश्त भी बढ़ा रखी है,लेकिन पुलिस की सक्रियता को चोर उचक्के चुनौती दे रहे हैं। इसी क्रम में बाजारों में लुटेरे व चोर सक्रिय हैं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की कांशीराम कालोनी निवासी सलीम की पत्नी रजिया शुक्रवार की शाम को बाजार नसरुल्ला खां में खरीदारी करने आई थी। वह एक दुकान पर खरीदारी कर ही रही थी कि इस बीच अचानक एक नकाबपोश महिला ने उसका पर्स छीन लिया और फिर फरार हो गई। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। नकाबपोश महिला को लोगों ने तलाश किया,लेकिन महिला गच्चा देकर फरार हो चुकी थी। बाद में घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। इससे पहले भी बाजार में पर्स को लूटे जाने की कई घटनाएं हो चुकी हैं,लेकिन पुलिस इस तरह की घटनाओं को लेकर गंभीर नहीं है,जिससे आए दिन घटनाएं हो रही हैं। लोगों में पुलिस की कार्य प्रणाली को लेकर गुस्सा भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed