{"_id":"5b3920cf4f1c1bc96b8b94df","slug":"181530470607-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति के संग जाने से इंकार,प्रेमी के साथ जाने पर अड़ी महिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति के संग जाने से इंकार,प्रेमी के साथ जाने पर अड़ी महिला
Updated Mon, 02 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति के संग जाने से इंकार,प्रेमी के साथ जाने पर अड़ी महिला
सैदनगर (रामपुर)। एक शादीशुदा बेटी समेत चार बच्चों की मां ने भरी पंचायत में पति के संग जाने से इंकार कर दिया वह पुलिस की की मौजूदगी में अपने प्रेमी के संग जाने पर अड़ी रही। आखिरकार लोगों को महिला की जिद के आगे झुकना पड़ा और फिर वह अपने प्रेमी के संग चली गई।
पति के संग न जाने का यह मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र की खौद चौकी क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। रविवार को चौकी में पुलिस ने पंचायत कराई। पंचायत में एक शादी शुदा बेटी समेत चार बच्चों की मां पति के साथ न रहने की जिद पर अड़ी थी। एक गांव की यह महिला अपने पति को छोड़ अपने प्रेमी के संग चली गई थी। मामला पति की शिकायत के आधार पर पुलिस के पास पहुंचा था। पुलिस यहां पर पंचायत करा रही थी। महिला को समझाने के लिए उसकी बेटियों के साथ ही उसकी बहने भी आई थीं। इसके साथ ही गांव के सभ्रांत लोग भी थे। मगर, महिला टस से मस नहीं हो रही थी। फिलहाल महिला अपने प्रेमी के संग चली गई। बताया जाता है कि महिला का गांव के एक युवक से पिछले काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था।