{"_id":"5adf84d84f1c1b3a0b8b65b2","slug":"181524597976-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बा इक सवारों को टाटा मैजिक ने रौंदा, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बा इक सवारों को टाटा मैजिक ने रौंदा, एक की मौत
Updated Wed, 25 Apr 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवारों को टाटा मैजिक ने रौंदा, एक की मौत
सैदनगर। लालपुर खौद मार्ग पर टाटा मैजिक ने बाइक सवारों को रौंद दिया,जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।बाद में एक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस भागे हुए चालक की तलाश कर रही है।
मुरादाबाद के मूढापांडे थाना क्षेत्र के दिलपुरा गांव निवासी प्रमोद और सुरेश बाइक से मिलक खानम थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव से वापस लौट रहे थे। हकीमगंज गांव के पास टाटा मैजिक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी,जिससे दोनों ही गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक मैजिक समेत फरार हो गया। घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। साथ ही मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया है। गंभीर रूप से घायल हुए प्रमोद की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में ले लिया है। साथ ही परिजनों को मामले की सूचना भी दे दी है। बताया जाता है कि प्रमोद अपनी चचेरी बहन की लगुन चढ़ाने मिलक खानम थाना क्षेत्र के मोहम्मदनगर गांव जा रहा था। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।