फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   ारात में हुई हर्ष फायरिंग में पिता-पुत्र घायल

ारात में हुई हर्ष फायरिंग में पिता-पुत्र घायल

Wed, 17 Oct 2018 12:42 AM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
ारात में  हुई हर्ष फायरिंग में पिता-पुत्र घायल
सैदनगर (रामपुर)। बारात निकासी के दौरान दूल्हे के दोस्त ने लाइसेंसी बंदूक से हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। हर्ष फायरिंग के दौरान सामने खड़े पिता-पुत्र को गोली लग गई। गोली लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद गांव में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में शाहिद की हालत गंभीर होने पर उसे मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

अजीमनगर थाना क्षेत्र के मिलक आरिफ गांव निवासी जहूर अहमद के बेटे मोबीन हसन की बरात टांडा थाना क्षेत्र के दर्शनपुर गांव जानी थी। इस दौरान दूल्हे के दोस्त सोमपाल लोधी ने लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान गांव निवासी शाहिद अपने चार साल के बेटे को गोद लेकर वहां पर खड़ा था। बंदूक की नाल नीचे होने के कारण गोली शाहिद और उसके बेटे को लग गई। गोली लगने के बाद वह दोनों लोग बुरी तरह से घायल हो गए। आसपास भगदड़ मच गई। आनन फानन में दोनों को जिला अस्पताल में लाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर शाहिद को मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया गया। अजीमनगर एसओ बृजेश कुमार का कहना है कि बरात में हुई हर्ष फायरिंग की वजह से पिता-पुत्र घायल हो गए हैं। इस मामले में पीड़ित के भाई तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed