फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   ल्हासा गिरने से सड़क पर पलटा ट्रक

ल्हासा गिरने से सड़क पर पलटा ट्रक

Sat, 19 Aug 2017 09:15 PM IST
Updated Sat, 19 Aug 2017 09:15 PM IST
विज्ञापन
ल्हासा गिरने से सड़क पर पलटा ट्रक
करसोग (रामपुर बुशहर)।
विज्ञापन

करसोग से रामपुर जाने वाली सड़क कोटलु के पास ट्रक पलटने के कारण 12 घंटे यातायात के लिए अवरुद्ध रही। लोक निर्माण विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद इस मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल किया। मार्ग बंद होने से यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक एचपी 11-4877 शुक्रवार देर रात बजे रामपुर से करसोग की ओर आ रहा था। इसके चलते कोटलू के पास पहाड़ी से ल्हासा और पत्थर गिरने से यह ट्रक सड़क पर पलट गया। हालांकि हादसे में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ। दो बजे बंद हुआ यह मार्ग शनिवार दोपहर दो बजे यातायात के लिए बहाल हो पाया। मार्ग बाधित होने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। सड़क की खस्ता हालत और भूस्खलन के कारण आए दिन यह सड़क यातायात के लिए बाधित हो जाती है। सड़क पर गड्ढों की भरमार है और यहां हमेशा हादसा होने की आशंका बनी रहती है। बावजूद इसके लोक निर्माण विभाग और सरकार सड़क की हालत सुधारने को लेकर कोई उचित कदम नहीं उठा रहे। सरकार और प्रशासन कोटा रोपी में हुए हादसे से भी सबक नहीं ले रहे। पूर्व उप प्रधान नाज रूप लाल शर्मा, नेकराम, विमल, किशोर, भीमसेन, चमन, प्रकाश और अन्य लोगों ने प्रदेश सरकार और लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर रोष जताया। उन्होंने मार्ग को जल्द से जल्द दुरुस्त करने की मांग की है। उधर, इस बारे में एएसआई स्वरूप राम ने बताया की मौके पर जाकर शनिवार को दो बजे तक मार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया। पहाड़ी से पत्थर और मलबा आने के हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed