{"_id":"5cf2c276bdec2207215a57f7","slug":"155941341212-rampur-news159","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में पीडब्लूडी के चौकीदार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में पीडब्लूडी के चौकीदार की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर। कोसी पुल पर किसी वाहन की चपेट में आकर पीडब्ल्यूडी के चौकीदार की मौत हो गई। सूचना के बाद परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जिला मुरादाबाद के थाना मूंढापांडे के गांव नबाबपुरा निवासी किशनलाल यहां का रहने वाला था। उसकी तैनाती सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में स्थित पीडब्ल्यूडी कार्यालय में चौकीदार के पद पर तैनात था। वह इस समय कोसी पुल के पास बनी कालोनी में अपने परिवार के साथ रह रहा था। वह रोजाना की तरह शनिवार की सुबह को यहां से डयूटी खत्म करने के बाद साइकिल से घर जा रहा कि कोसी पुल के पास सामने से आ रहे किसी वाहन ने उसको टक्कर मार दी। हादसे के बाद आस पास के लोग मौके पर एकत्र हो गए थे। जहां उसको अस्पताल ले गए। लेकिन वहां पर उसे मृत घोषित कर दिया है। सूचना मिलने के बाद परिवार के लोग भी आ गए। जहां उनका रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी मिलने के बाद कर्मचारी भी अस्पताल पहुंच गए।